सेंधा नमक | सेंधा नमक के फ़ायदे | Benefits of Rock Salt in Hindi |



आयुर्वेद के अनुसार सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसे सर्वोत्तम नमक कहा है। इसीलिए इसे व्रत में  खाया  जाता है।  इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स हमे कई बीमारियों से बचाता है। यह पाचन रसों  का निर्माण  करते है। इसमें लगभग 65 प्रकार के खनिज पदार्थ होते है .इसमें  सोडियम क्लोराइड सबसे प्रमुख है जो 98 % होता है। इसके अतिरिक्त  आयोडीन ,लिथियम ,फास्फोरस,पोटैशियम ,क्रोमियम ,मैंगनीज ,आयरन और जस्ता ,स्ट्रोंटियम आदि होते है। 


 यह पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से आया है अतः इसे सेंधा नमक कहा जाता है। पश्चिमोत्तर पंजाब में नमकखोह यानि नमक पर्वत की पहाड़ी श्रंखला में यह मिलता है। यही पर खेवड़ा नमक खान है। अतः इसे लाहौर नमक भी कहा जाता है। यह साधारणतया क्रिस्टल पत्थर जैसा खनिज पदार्थ होता है। यह अक्सर रंगहीन या सफेद होता है अन्य पदार्थ की मौजूदगी में इसका रंग हल्का भूरा , गुलाबी ,पीला जामुनी भी होता है। काला नमक भी एक प्रकार का सेंधा नमक ही होता है। सेंधा नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड (NACL) है .

सेंधा नमक में जब इतने गुण मौजूद है तो आइये इसके फायदे के बारे में भी जाने :


त्वचा की चमक बढ़ाता है : 

 सेंधा नमक त्वचा के टीशू को मजबूत बनाते है। इसके अतिरिक्त इससे क्लींजिंग और डिटॉक्सफाइंग  गुण डेड स्किन सेल को एक्सफोलिएट कर त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाते है।


ब्लड प्रेशर कंट्रोल  :

सेंधा नमक
सेंधा नमक

हार्ट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 1 ग्राम से अधिक और 2.5 ग्राम से काम नमक का प्रयोग करना चाहिए।  इससे अधिक नमक की मात्रा लेने से हृदय सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकते है।  

इसके अतिरिक्त सेंधा नमक क्लोरोस्टाल  को कम करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर  को कंट्रोल करता है।  इससे  हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।    

 पेट के कीड़ो को नष्ट करता है :

अजवाइन के साथ काला नमक का चूरन बना कर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।  इसे लेने पर पेट में कीड़े नष्ट होते है। 

 पाचक रसों का निर्माण करता है। पेट दर्द से राहत दिलाता है। 

मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करता है :

 शरीर में मांसपेशियों को ठीक प्रकार से काम करने के लिए इलेक्ट्रोलाइट की जरुरत होती है। इसके असंतुलन से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है। नमक के इस्तेमाल से इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन  को बनाए रखा जा सकता है।  चूकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पर्याप्त मात्रा में होती है। अगर किसी को मासपेशियो में ऐठन या दर्द है तो  एक टब पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला कर उसमे कुछ देर बैठने से इस समस्या से निजात मिलता है। गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला कर पीने से भी फायदा मिलता है। 

अनिद्रा के रोग को दूर करने में सहायक :

अनिद्रा के रोग को दूर करने में सहायक होता है। नीद के लिए यह नमक मेलाटोनिन के स्तर और हमारे नीद  चक्र को नियंत्रित करता है। 

शरीर की गर्मी को दूर करता है :

इसकी  तासीर ठंडी होती है अतः यह  पित्त दोष को दूर करता है।  

स्ट्रेस कम करता है :

सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर बनाये रखते है। जिससे स्ट्रेस से राहत मिलती  है। 

स्ट्रेस कम करने के लिए साल्ट थेरेपी का भी प्रयोग किया जाता है। स्पा के दौरान सेंधा  नमक का इस्तेमाल किया जाता  है। इस प्रक्रिया को हेलो थेरेपी कहा जाता है। इससे का शरीर  दर्द  दूर होता है।

Read Also

Benefit of Turmeric For Health in Hindi : हल्दी के गुण :

कॉफी पीने के फायदे या नुकसान .

वजन कम करने मे : 

यदि रोज एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीने से यह शरीर से मेटाबॉलिक  रेट  को अच्छा बनाता है। पाचन तंत्र को भी ठीक करता है।  मेटाबॉलिक रेट के बढ़ने से वजन कंट्रोल होता है।  इससे शरीर से ज्यादा फैट धीरे धीरे निकलता है। 


दांतों और मसूड़े की समस्या से राहत :

मसूड़ों में खून आना जैसी समस्या से यह हमे निजात दिलाता है।  1 चम्मच सेंधा नमक ,त्रिफला पाउडर और नीम पाउडर का मिश्रण बनाये  मसूड़े  की मसाज करे और पानी का  कुल्ला कर ले। सेंधा नमक मुँह में हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट करता है। 

स्टोन की समस्या का समाधान : 

यदि स्टोन की समस्या है तो नमक और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से स्टोन गलने लगता है। 

अस्थमा को दूर  करता है :

अस्थमा एक प्रकार की एलर्जी है इसमें साँस लेने में दिक्कत आ जाती है। शरीर जब बार बार एलर्जी के सम्पर्क में आता है तू अस्थमा का अटैक आता है  नमक  पोटली   सीने और पीठ में मसाज करने से आराम मिलता है। इसके अतिरिक्त तिल के तेल में सेंधा नमक मिलाकर सीने पर मसाज करने पर राहत मिलती है।  

  इस प्रकार हम देखते है कि नमक हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना उपयोगी है। दोस्तों अन्य नमक  का इस्तेमाल करने की की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करे और स्वस्थ रहे।   

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Note: अपने सुझाव अवश्य  शेयर करे। आपके कमेंट्स मुझे अच्छे लेख लिखने को प्रेरित करते है


Leave a Reply

x
%d bloggers like this: