कनाडा देश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी : Amazing Facts about Canada in Hindi


कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक  विकसित देश है। झील, लेक्स और बर्फ के पहाड़ों की वादियों के कारण यह देश बहुत खूबसूरत लगता है। इसी कारण विश्व के लगभग सभी देशी से पर्यटक यहाँ  घूमने आते है।  भारतीय काफी संख्या में कनाडा रहते है. विशेषकर  पंजाब प्रान्त से बहुत लोग कनाडा जाते है।  कनाडा की सरकार नागरिक स्वतंत्रता ,आर्थिक स्वतंत्रता , शिक्षा की गुणवत्ता  और पारदर्शिता के विश्व स्तर पर रैंकिंग बहुत अच्छी है। जिसमें 10 प्रान्त और 3 केंद्र शासित प्रदेश है। कनाडा देश  की प्रति व्यक्ति आय विश्व में 10 वे  स्थान पर है। मानव विकास सूचकांक नौवें स्थान पर है. कनाडा राष्ट्रमंडल का सदस्य है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ ,जी -8 ,जी -20 ,उत्तर अमेरिका विश्व व्यापार समझौता ,एशिया प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग का हिस्सा है ।अपनी मेहमान नवाज़ी और आथित्य- सत्कार के कारण यह देश विश्व में प्रसिद्ध है।  यहाँ  ब्रिटिश और फ्रांसीसी संस्कृति का मेल देखने को मिलता है।  



भौगोलिक स्थिति :


 यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। जो अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला है। इसका क्षेत्रफल 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के  साथ अंतर्राजीय सीमा  विश्व  की  सबसे बड़ी भू-सीमा है।  क्षेत्रफल की  दृष्टि से यह रूस के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहां पर झीलों की संख्या  ज्यादा है। अतः इसे झीलों का देश भी कहा  जाता है । वर्ष 2020 में कनाडा की जनसंख्या 3  करोड़ 80  लाख 48 हजार 738 थी। 


कनाडा का इतिहास :

 

कनाडा
कनाडा

इनुइट ,मेटीस और मिश्रित नस्ल के लोग शामिल थे । 1497 ईस्वी में इतालवी नाविक जान केबोट ने कनाडा के अटलांटिक तट का पता लगाया। इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम के नाम पर अधिकार प्रतिपादित किया गया। इसके बाद बास्क और पुर्तग़ालिक नाविकों  ने 16 वी शताब्दी  में अटलांटिक तट  पर मछली पकड़ने की चौकियों की स्थापना की। इसमें व्हेल भी शामिल थी। 1534 में फ्रेंच एक्सप्लोरर जैक्स कार्टियर ने कनाडा में सेंट लारेंस नदी की खोज की। फ़्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम ने यहां पर अधिकार कर एक व्यापार क्योकि की स्थापना की। 1583  में सर हेम्फी गिल्बर्ट और महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शाही विशेषाधिकार से न्यूफ़ाउंडलैंड में सेंट जान की स्थापना की। इसे ही उत्तरी अमेरिका का पहला अंग्रेजी उपनिवेश माना जाता है। फ्रेंच खोजी शमूएल डी चैपलिन 1603 में वहाँ पहुँचे और यूरोपीय बस्तियों को बसाया . पोर्ट रॉयल में 1605  मे और 1608  में क्यूबेक सिटी में स्थापित किया। इसके बाद उपनिवेश बस्ती बननी शुरू हो गयी थी। अंग्रेजों ने 1610  में और फ्रीलैंड और न्यूफाउंडलैंड में कालोनियां की स्थापना की। इसके बाद दक्षिण में तरह उपनिवेश बस्ती की स्थापना की गयी। इसके कुछ वर्षो के उपरांत अंग्रजो और फ्रांसीसियों के बीच युद्ध शुरू हो गया। इनमे सात वर्षो का युद्ध प्रमुख रहा। पेरिस की संधि 1763 के बाद कनाडा के अधिकतर भूभाग में अंग्रजो का अधिकार हो गया। पेरिस संधि से अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दे दी गयी और ग्रेट झील के दक्षिण के प्रदेशों को नए संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया। 1812 संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध को शांत कराने  में कनाडा की मुख्य भूमिका रही। 1815 और 1850 के दौरान ब्रिटिश अप्रवासियों की संख्या लगभग 9 लाख 60  हजार थी। हालांकि संक्रामक रोगों के चलते 25% यूरोपीय की कनाडा में मृत्यु हो गयी। कई संवैधानिक सम्मेलनों के बाद 1867 में संविधान अधिनियम के तहत  1 जुलाई 1867 में चार प्रांतों ओंटारियो ,क्यूबेक ,नोवा स्कॉटिया और नई ब्रंसविक की आधिकारिक घोषणा  गयी। कनाडा ने रुपर्ट की भूमि तथा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र का अधिकरण कर उत्तर पश्चिमी प्रदेशों का गठन किया।  वही  मेटीस की शिकायत पर लाल नदी का विद्रोह पनपा जिसके उपरांत मैनिटोबा प्रान्त की स्थापना हुयी। ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर द्वीप को एक कर दिया गया। प्रिंस एडवर्ड 1873 में इसमें शामिल हुआ। 


Read Also:

स्विटरजरलैंड विश्व का सबसे खूबसूरत देश |Switzerland in Hindi|

Norway Facts in Hindi | Top 20 Facts About Norway in hindi | नार्वे दुनिया का सबसे खुशहाल देश |


कनाडा के मुख्य शहर और उसकी खास बातें :


टोरंटो :

 यह शहर अटरियो की राजधानी के रूप में जाना जाता है। कनाडा में अपनी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। ओंटारियो के तट  पर झील पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती है ;यह शहर थियेटर ,संगीत ,ऊँची ऊँची इमारतों और त्योहारों के लिए जाना जाना जाता है। यहाँ  का स्वादिष्ट व्यंजन भी पर्यटकों को पसंद है। इसको पंजाबियों का भी शहर कहा जाता है। इस शहर में कई बड़ी कंपनियों के CEO पंजाबी है। 


वैंकूवर :

 यह शहर अपनी प्राकृतिक छठा के लिए जाना जाता है।  एक तरफ तो पहाड़ों के खूबसूरत दृश्य तो दूसरी तरफ  सिनेमाघर ,नाइट क्लब  इस शहर को विविधता प्रदान करते है। दुनियाभर के लोग यहां समर कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए यहां आते है।वैंकूवर की यात्रा के दौरान मछली पकड़ना ,गोल्फ क्लबिंग  और माउंटेन जिप ,लाइनिंग आदि एक्टिविटीज कर सकते है। 


विक्टोरिया :

 विक्टोरिया शहर ने अपनी ऐतिहासिक विरासत को बनाए रखा है। यहां के अनेक संग्रहालय और पार्क इतिहासकारों और खोजकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करते  है। मॉन्ट्रियल :कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के लिए प्रसिद्ध  है। यहां की वास्तुकला और उनका शहरीकरण पर्यटकों का मुख्य आकर्षण हे। 

 कैलगरी :

 कनाडा के अलबर्टा  प्रान्त का सबसे बड़ा सिटी है। इस शहर के नजदीक पहाड़ी स्थल होने कारण शीतकालीन खेलो के लिए बहुत ही अनुकूल जगह है। यह शहर पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत सुन्दर है। आर्थिक तौर पर यह पेट्रोलियम उद्योग पर केंद्रित है।1988 में शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला कनाडा का पहला शहर बन गया ।  शहर में देखने योग्य मुख्य आकर्षण कैलवरी चिड़िया घर ,टेलस वर्ड ऑफ साइंस ,चाइना टाउन डिस्ट्रिक ,ग्लेबलो संग्रहालय ,कैलगरी टावर ,कैलगरी आर्ट गैलरी ,खरीदारी के लिए कोर  शॉपिंग सेंटर,स्टीफन एवेन्यू ,यो क्लेयर बाजार आदि मुख्य है। डिस्ट्रिक कोर में 17 एवेन्यू प्रसिद्ध है। इसमे  रेस्तरां ,बार ,नाईट क्लब और बाजार शामिल है। 

कनाडा में भारतीय :

कनाडा को ‘मिनी पंजाब ‘ भी कहा  जाता है।  भारतीय प्रवासी 19 सदी से यहां बस गए थे। यहाँ पर पंजाबी भाषा  खानपान और रहन -सहन को स्पष्ट देखा जा सत्ता है। यहां भारतीय मूल के लगभग 16 लाख लोग रहते है। भारत और कनाडा की जनसंख्या की 2% की हिस्सेदारी सिखों की है। वर्ष 2019 में  18 सांसद संसद में थे ,जबकि भारत के आम चुनाव में 13 सांसद चुने गए। कनाडा की सरकार बनाने  में भारतीय प्रवासियों की  बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्ष 2011 मे कनाडा में हिंदुओं की संख्या 4 लाख 97 हजार थी। जबकि सिखों की संख्या 4 लाख 54 हजार थी। मुख्यतः  ओंटारियो ,ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्ट में सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक रहते है।  भारतीय सबसे ज्यादा टोरंटो और वैंकूवर शहर को सबसे ज्यादा पसंद  करते है। भारतीय मूल के कई कनेडियाई कनाडा के संसद में भी  है। 2015 के चुनावों में भारतीय कनाडाई सांसद में 19 सीटों में जीत दर्ज की थी।  इनमे 18 सांसद पंजाब  प्रांत से थे। प्रमुख भारतीय सांसद ‘हरजीत सज्जन’ कनाडा के राष्ट्रीय राज्य मंत्री, अमरजीत साही संचार मंत्री ,नवदीप बैंस विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री और बर्दिश चग्गर पर्यटक मंत्री के रूप में शपथ ली। 2018 में जगमीत सिंह  कनाडा की तीन प्रमुख पार्टियों में से एक न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (N D P ) का नेतृत्व करने वाले पहले सिख नेता बने।

वर्ष 2016 में भारत और कनाडा  के बीच 6.05  अरब डॉलर का व्यापार हुआ। भारत से कनाडा को हीरे जवाहरात ,दवाएं,कपड़े ,आर्गनिक रसायन लोहा और स्टील का निर्यात किया जाता है। कनाडा से भारत दाले ,कागज ,पोटाश ,लौह कबाड़ ,तांबा ,धातुएं और औद्योगिक रसायन का आयात करता है। 2016 में कनाडा की कुल दालों का निर्यात 27.5 % हिस्सा भारत आया । 23 जून 1985 में खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों द्वारा एयर इण्डिया फ़्लाइंग 182 में  विस्फोट करने की वजह से बड़ी संख्या में कनाडाई नागरिको की मृत्यु हुयी थी। इस घटना की वजह से दोनों देशों के रिश्तों पर 20 वर्षों तक इसका  प्रभाव रहा। 


Leave a Reply

x
%d bloggers like this: