सिंगापुर एशिया का सबसे ख़ूबसूरत देश (Singapore Beautiful Country Of Asia) :


सिंगापुर देश एशिया का बहुत ही खूबसूरत देश है। यदि आप विदेश में  घूमना चाहते है तो सिंगापुर पर्यटन स्थल का चुनाव करना एक बेहतर विकल्प है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विकास का ऐसा आधुनिक रूप इसकी सुंदरता को अधिक बढ़ा देता है । दिन में समुंद्र का तट और रात्रिकाल  में रोशनी से जगमगाता शहर ,साफ़ सुथरी सड़कें ,ब्रिज और फ्लाईओवर साथ में मोनो रेल  सभी को आकर्षित करते  है। आइये सिंगापुर  देश के बारे में  जानकारी प्राप्त करते है.



सिंगापुर एक परिचय (About Singapore ) :


सिंगापुर विश्व का नौवां और एशिया का चौथा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। यहाँ  पानी मलेशिया से ,दूध और फल सब्जियाँ न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया से दाल, चावल थाईलैंड और इंडोनेशिया से आता है। यह एक लोकतांत्रिक देश है। आधुनिक सिंगापुर की शुरुआत 1819 से हुयी। इसकी स्थापना स्टेफोर्ड रैफल्स ने की थी। सिंगापुर  दक्षिण एशिया में मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच स्थित है। सिंगापुर का क्षेत्रफल 728 वर्ग किलोमीटर है। यह मुंबई से भी छोटा है। यहां की जनसंख्या लगभग 57 लाख है। यहाँ की मुद्रा सिंगापुर डॉलर है। यहां का झंडा लाल और सफेद है, जिसमें आधा चांद और पांच सितारें है। सिंगापुर 7 नवंबर राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस मनाता है। 
1963  में इस देश को फेडरेशन आफ मलाया के साथ विलय करके मलेशिया का निर्माण किया गया। सिंगापुर  की ‘सत्तारूढ़ पीपल एक्शन पार्टी’ तथा मलेशिया की ‘एलाइंस पार्टी’ के बीच मतभेद के कारण सिंगापुर को मलेशिया से अलग करके 9 अगस्त 1965 में स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया गया। 1970  के दशक में अच्छी अर्थव्यवस्था के  चलते सिंगापुर ने  पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित  किया ।  सिंगापुर ने  विदेशों में भी अच्छा निवेश किया। यह इलेक्ट्रॉनिक ,रसायन ,होटल ,बैंकिंग,आउटसोर्सिंग क्षेत्र में मुख्य रूप से अग्रणी रहा । सिंगापुर दुनिया में मछली का सबसे बड़ा निर्यातक देश है l यहां सजावटी मछली ,मोली, गप्पी का विश्व में  25 प्रतिशत योगदान है।
सिंगापुर देश में 33% बौद्ध धर्म के मानने वाले,25% मुसलमान और 10% भारतीय है । सिंगापुर की राष्ट्रीय भाषा (malay) है। यहां की चार आधिकारिक भाषा अंग्रेजी चीनी, तमिल और मलय है। इसके अलावा पांचवी भाषा सिंगलिश ( Singlish) है। यह भाषा चीनी, मलेशिया और तमिल भाषाओं का मेल है । आक्सफोर्ड डिक्शनरी में सिंगलिश भाषा के 27 एकल शब्द शामिल है ।एक किवदंती के अनुसार चौदहवीं शताब्दी में सुमात्रा  द्वीप के एक हिंदू राजकुमार जब शिकार खेलने सिंगापुर द्वीप आये तो वहाँ जंगल में सिंहों  को देखकर द्वीप का नाम ‘सिंगापुरा अर्थात सिंहों का द्वीप रखा । तभी से आगे  इसका नाम  सिंगापुर पड़ गया ।  

सिंगापुर
सिंगापुर


सिंगापुर निफ्टी  (SGX NIFTY) : 


SGX से तात्पर्य सिंगापुर एक्सचेंज  और  NIFTY इंडिया के 12 अलग अलग सेक्टर में Top 50 कंपनियों का एक बेंचमार्क इंडेक्स है। यह दोनों मिलकर SGX NIFTY बना है। जिस प्रकार हम  NIFTY 50 फ्यूचर्स  को इंडियन स्टॉक एक्सचेंज NSE में ट्रेड करते है। वैसे ही निवेशक फॉरेन इन्वेस्टर्स S G X NIFTY को सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड करते है। 


सिंगापुर के पर्यटन स्थल (Tourist Place in Singapore) :


यूनिवर्सल स्टूडियोज़ (Universal Studious ) :


यह सैनटोसा द्वीप (Sentosa Island) पर स्थित है. यह बहुत मनोरंजन और रोमांचक जगह है। यहां पर परिवार और बच्चों  के साथ आने पर भरपूर मजा लिया जा सकता है। वाटर वर्ड शो ,जोरिसिक पार्क,  रोलर कोस्टर , बैटल  स्टार  जगह बेजोड़ और रोमांचपूर्ण है।  इसके अलावा हॉलीवुड में लाइट, कैमरा, एक्शन शो  में लाइट और एक्शन शो लाजवाब है । यहां पर 1993 में विश्व की सर्वाधिक फ़ेमस और कमाई करने वाली फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ का निर्माण किया था। इस फिल्म में 1 करोड़ 29 लाख डॉलर  की कमाई हुयी थी। 


फ्लोरिडा में डिज़्नी हॉलीवुड स्टूडियो ( Disney Holly wood Studios In Florida) :


डिज़्नी का हॉलीवुड स्टूडियोज़ दुनिया के सबसे अच्छे पार्को में से एक है। जो सभी क्लासिक फिल्मों पर आधारित  है। कई प्रकार के थीम हॉलीवुड बुलेगार्ड ,इकोलेक ,स्ट्रीट आफ अमेरिका ,एनिमेशन कोटयार्ड ,टाय स्टोरी लैण्ड और पिक्सल प्लेस अलग अनुभव कराता है। इसके साथ ही यहां का स्टेज शो ,मैजिक किंगडम दृश्य ,3 D की मोशन सिम्पलेटेड स्पेस फ्लैट बेजोड़ है। स्वादिष्ट व्यंजन भी लाजवाब है । 


सिंगापुर फ़्लायर  (Singapore Flyer)

यह एशिया का सबसे सबसे बड़ा व्हील (Wheel ) है। इसका शुभारम्भ 15 अप्रैल 2008 से  हुआ। इसकी ऊंचाई 165  मीटर है। यहां से सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा  देखा जा सकता है। यहाँ से  इंडोनेशिया और मलेशिया के भागो को  भी देखा जा सकता है। रात्रिकाल में पूरे सिंगापुर देश की रौशनी को भी यहाँ से  देखा  जा सकता है। 

सिंगापुर फ़्लायर
सिंगापुर फ़्लायर


सिंगापुर चिड़ियाघर : (Singapore Zoo)

सिंगापुर  चिड़ियाघर (Zoo) में 300 से अधिक जानवर की प्रजातियाँ है। इसके खुलने का समय 8:30 सुबह है. इसमें जिराफ़ ,दरयायी घोड़ा ,सफेद टाइगर ,ध्रुवीय भालू ,कुत्ते आदि मुख्य है। इन्हे एरिया  के अनुसार बाँटा गया है। इंडियन फिल्म क्रश की शूटिंग इसी (Zoo)जू में हुयी थी । वीक एंड में यहाँ बहुत भीड़ हो जाती है।   


बोटेनिक गार्डन : ( Botanic Gardens )


प्राकृतिक छटा का सुन्दर रूप यहां देखने को मिलता है। यह 52  हेक्टेअर एरिया में फैला है। पेड़ो से गुजरती हवा ,पक्षियों का कलरव और झीलों के बीच ऐसा वातावरण  मन को मोहने के लिए काफी है। यहाँ बत्तख और हँसो का जोड़ा देखने योग्य है। इस गार्डन  के अंदर सिंगापुर के राष्ट्रीय फूल आर्केड भी आकर्षित करते है। 

गार्डन्स बाई दवे (Gardens By Dewey)


यह स्वप्निल दुनिया में ले जाने वाला गार्डन्स है। यहां रौशनी से जगमगाते पेड़ों की संख्या अधिक है। खाने पीने की व्यवस्था भी यहां अच्छी है। ‘फ्लावर डोस ‘  और ‘क्लाउड फॉरेस्ट’ मन को मोह लेते है। यह तीन भागो में बंटा  है : ईस्ट ,वेस्ट  और सेंट्रल । 


पंगगोल वाटर पार्क (Panghal Water Park) :


यहां पानी और रेत का सुन्दर समन्वय मिलता है। परिवार और बच्चों के साथ यहां छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है। ग्रीन गैलरी  पूरी तरह से पेड़ पौधों से सुसज्जित है। यह ताज़गी का अहसास दिलाता है। 

चायना टाउन  (China Town) :

चाइना  की पारंपरिक वस्तुएं यहां मिलती है। यहाँ पर मरियम्मन हिन्दू मंदिर और बुद्ध टूथ रेलिक मंदिर देखने योग्य है।  चाइना का रंगीन मंदिर थिआन  हांग  केग  भी यही स्थित है। यह मंदिर प्राचीन मंदिरो में से एक है।  सिंगापुर  का सबसे बड़ा मार्किट है। यहां का व्यंजन और स्नैक्स साटे ,मोमोज ,लाक्सा और चिकन चावल स्वादिष्ट होता है। 


चंघी  म्यूज़ियम (Changi Museum)
 

सिंगापुर की आजादी की कहानी विडिओ द्वारा  दिखाई जाती है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पीड़ित लोगो की कहानी जान सकते है। यह पत्रों ,रेखाचित्रों और तस्वीरों के द्वारा कहानियों का उल्लेख है। इसे पांच जोन में बाँटा गया है।


चांगी  बीच  (Changi Beach )

यह सिंगापुर का बहुत प्रसिद्ध बीच है।  सिंगापुर के पुराने तटीय पार्कों में से एक है। 28 किलोमीटर के समुद्र तट पर यह 3  किलोमीटर लंबा पार्क है। यहाँ चंगी गांव भी है। आर्चड रोड शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह है। विभिन्न प्रकार के फ़ैशन भी यहां देखने को मिलता है। यह पिकनिक स्पॉट  के लिए बहुत अच्छी जगह है। 


भारत से सिंगापुर की फ्लाइट :(India To Singapore Flight)

अधिकांश भारतीय हवाई अड्डों से सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे के लिए सीधी  नॉन स्टॉप उड़ाने है। हवाई मार्ग से भारत से सिंगापुर की दुरी लगभग 3440 किलोमीटर है । आमतौर पर फ्लाइट से लगभग 5 घंटे लगते  हैं। सबसे सस्ती फ्लाइट  (go i bi bo ) Rs.10782 की है । 


भारतीय पर्यटक की पसंदीदा जगह : 


सिंगापुर को दो -तीन दिनों में घूमा जा सकता है। भारतीय पर्यटक घूमने के साथ- साथ शॉपिंग और खाने के भी बहुत शौक़ रखते है। सिंगापुर  में कई ऐसे मार्केट प्लेस है जो दिल्ली की सरोजनी मार्किट और लाजपत नगर की तरह लगते है। 


लिटिल इंडिया आर्केड ( Little India Arcade ) :

इस मार्केट में भारतीय खानपान और भारतीय वेशभूषा देखने को मिलती है।  यहां पर भारतीय मसाले और मिठाइयों की दुकानें मिलेगी . भारतीय रंग और संस्कृति देखने को मिलती है।  

सिंगापुर
सिंगापुर

हाजी लेन (Haji Lane):


 मध्य पूर्व एशिया के खानपान के लिए प्रसिद्ध है। फैशन और बुटिक्स के लिए यह जाना है। यहां की फोटो गैलरी एयर पेंटिंग भी काफी मशहूर है। 

बुजीम  स्ट्रीट मार्केट : (Bujeem Street Market):


यहां पर गिफ्ट आइटम , ज्वैलरी ,कपड़े और जूते आदि की मार्किट है। खरीददारी  में यहां मोल भाव भी चलता है यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने सस्ते में खरीद सामान सकते हो। 


मुस्तफा सेन्ट्रल  (Mustafa Market):


यह मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक मार्किट है। यहां एक्सेसिरीज और कपड़े भी मिलते है।  यह बाजार साल भर 24 घंटे खुला रहता है। यहां  500 रुपये में ठीक टाट शॉपिंग कर सकते है। 


लकी प्लाजा (Lucky Plaza}:


रोजमर्रा के सामान जैसे घड़ी , सीनरी और गिफ्ट आइटम मुख्य मिलता है यह एक पुरानी  ईमारत मे बना मार्किट है। सिंगापुर की संस्कृति भी देखने को मिल जाएगी। 


हालैंड विलेज (Holland Village):


 यहां युवाओं का आकर्षण देखने को मिलता है। कलाकृतियां ,वाद्य यंत्र और कालीन किफायती रेट पर उपलब्ध है। किताबें भी यहां से खरीद सकते है। यहां का वातावरण शांत है जो  अन्य  मार्केट से अलग है। 

Read Also :

Norway Facts in Hindi | Top 20 Facts About Norway in hindi | नार्वे दुनिया का सबसे खुशहाल देश |

सिंगापुर देश के  21  रोचक  तथ्य (Interesting Fact About Singapore) :


1. सिंगापुर दुनिया के अमीर देशों की श्रेणी में आता है। दुनिया के सबसे महंगे देश में आता है। यहां पर हर छठा आदमी मिलेनियर है ।


2.वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO ) के अनुसार  विश्व के पांच सबसे साफ सुथरे देश में सिंगापुर आता है ।


3.दुनिया का दूसरा सबसे घना बसा देश है। जहां प्रति किलोमीटर 6430 की आबादी है। पहला स्थान ‘मानाको’ का है। 


4.सिंगापुर का राष्ट्रीय प्रतीक ‘मेरलायन’ है। यह आधा मछली और आधा शेर है । इसे ‘सिंगा ‘कहा जाता है ।


5.नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने 1942 में ‘आजाद हिन्द फ़ौज’ की स्थापना सिंगापुर  से की थी। 5 जुलाई 1953  को उन्होंने  सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने सुप्रीम कमांडर के रूप में ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया था । 


6.पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगापुर में कार मालिकों के वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कार की कीमत का 1.5 गुना भुगतान करना होता है ।


7.हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद सिंगापुर के सभी पुरुषों को दो साल तक मिलिट्री सेवा अनिवार्य है ।


8.सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे को वर्ष  2020  में लगातार आठवीं  बार विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में चुना गया था। इसमें 24  घंटे फिल्म स्क्रीनिंग का आनंद ले सकते है । यहां 2 D,3 D ,4 D फिल्मों को देख सकते है ।


9.पब्लिक प्लेस में थूकने पर १००० डॉलर का जुर्माना होता है। कचरे के डिब्बे को खुला छोड़ देने पर 500  रुपए का जुर्माना देना होता है। सार्वजनिक शौचालय में फ्लश ना चलाने पर 150  डॉलर का जुर्माना है। चुइंगम चबाने पर बैन है ।

10.सिंगापुर में लगभग 1 करोड़ 20 लाख पर्यटक आते है जबकि यहां की जनसंख्या मात्र 57 लाख है ।


11.सिंगापुर में हर दिन दो रेस्तरां खुलते है । लेकिन पांचवें वर्ष 40 प्रतिशत बंद भी हो जाते है ।


12.सिंगापुर के लोगों को दही से बनी चीजें बहुत पसंद है । यहां की चिली क्रेब नाम की डिश पूरे दुनिया में लोकप्रिय है। विश्व में यह डिश सातवें स्थान पर आती है।  


13.सिंगापुर के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में ये चौथे स्थान पर है । एशिया में पहले स्थान पर है ।


14.यहां के 1000 रुपये  के नोट पर राष्ट्रगान लिखा है । इसमें ‘मजुलाह  सिंगापुरा’ लिखा है ।


15.विश्व का सबसे बड़ा फ़व्वारा फाउंटेन ऑफ़ वेल्थ (The Fountain Of Wealth ) सिंगापुर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल ‘सनटेक सिटी’ (Suntake City ) के केंद्र में स्थित है ।   


16.सबसे ज्यादा  एक लाइन में डांस करने का ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ सिंगापुर के नाम है। वर्ष 2002 में 11967 लोगों द्वारा  एक लाइन में डांस करने का रिकार्ड बनाया गया।

 
17.बढ़ती हिप्पी सस्कृति को देखते हुए सिंगापुर सरकार ने वर्ष 1970 से पुरुषों के लंबे बाल (Hair ) पर बैन लगा दिया।


18.सिंगापुर में सजा के लिए परंपरागत  ‘कैनिंग ‘ को कानून के दायरे में रखा गया है। 


19.सिंगापुर  की इमारतें 280 मीटर ऊंचाई से अधिक नहीं हो सकती है . आयोबी सेंटर ,यू ओ बी प्लाजा और रिपब्लिक प्लाज़ा है। 2016 में ‘तंजोर पगार सेंटर’ विशेष परमिशन से 290 मीटर ऊंचाई की है। 


20.ऐसा कहा जाता है कि सिंगापुर के लोग सबसे तेज पैदल चलने वाले होते है।

 
21.दुनिया का सबसे बड़ा ‘रि ट्रेक्टेबले गुंबद’ (National Sports Stadium ) है। इसका व्यास 312 मीटर है। इसके नीचे 55,000 लोग आसानी से बैठ सकते है। 


नोट : यदि आपको मेरा लेख पसंद आया तो कमेंट करें  आपका कमेंट मुझे अच्छे लेख लिखने को प्रेरित करता है। 


Leave a Reply

x
%d bloggers like this: